फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider injured after colliding with Naib Tehsildar's car

Sambhal News: नायब तहसीलदार की गाड़ी से टकराकर बाइक सवार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after colliding with Naib Tehsildar's car
संभल। नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह की सरकारी गाड़ी से टकराकर बाइक सवार अबरार और अफजाल निवासी कस्बा बगरैन थाना बिसौली जनपद बदायूं घायल हो गए। हादसा संभल कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन

घायल दोनों लोग शनिवार की दोपहर दिल्ली से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दिल्ली में यह फर्नीचर का काम करते हैं। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई थी। जिससे दोनों लोग घायल हुए। चालक ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस व सरथल चौकी प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना हुई थी, पर वह गाड़ी में उस समय सवार नहीं थे। घायल प्राथमिक उपचार कराने के अपने गतव्यं की आरे रवाना हो गए। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed