फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies due to double decker bus collision

डबल डेकर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

बदायूं बाईपास पर गांव पथरा के सामने डबल डेकर बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।बदायूं बाईपास पर गांव पथरा के पास सामने से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bike rider dies due to double decker bus collision

विस्तार

बदायूं बाईपास पर गांव पथरा के सामने डबल डेकर बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से वापस बदायूं की ओर भेज दिया।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दाबरी निवासी प्रमोद कुमार (22) पुत्र ओमकार सिंह बृहस्पतिवार को नौकरी के सिलसिले में अपने दोस्त के पास आया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक से घर जा रहा था। बदायूं बाईपास पर गांव पथरा के पास सामने से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रमोद को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। डबल डेकर निजी बस बदायूं से चंडीगढ़ जा रही थी। बस में सवार यात्रियों को पुलिस ने अन्य वाहनों से वापस चंदौसी भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक प्रमोद कुमार शादीशुदा था। उसके दो बेटियां हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिछले दिनों नौकरी छूट गई थी, अब दूसरी जगह नौकरी की तलाश में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed