फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies due to collision with tempo

Sambhal News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Aug 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with tempo
चंदौसी (संभल)। पत्नी को दवा दिलाने आ रहे गांव केल निवासी विनोद (26)की बाइक मझावली मिल के समीप टेंपो से टकरा गई। हादसे में विनोद की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी चंद्रवती और दो वर्षीय बेटी दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली के गांव केल निवासी विनोद की पत्नी चंद्रवती गर्भवती है। शनिवार की देररात तबीयत खराब होने पर विनोद बाइक से पत्नी को लेकर चंदौसी में एक चिकित्सक के पास दवा दिलाने जा रहा था। दो वर्षीय बेटी दीक्षा भी इनके साथ थी। बहजोई चंदौसी मार्ग पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के मझावली मिल के समीप पहुंचने पर उसकी बाइक में सामने से आ टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी चंद्रवती और बेटी दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद एकत्र राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल मां-बेटी को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी भेजा। जहां से चंद्रवती को गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। वहीं हादसे का आरोपी चालक मौके पर टेंपो छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed