फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider accused of robbing 60 thousand rupees, police started investigation

Sambhal News: बाइक सवार ने 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike rider accused of robbing 60 thousand rupees, police started investigation
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में असमोली-लोधीपुर मार्ग पर गांव दुगावर के नजदीक शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने पुलिस को लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


युवक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रोक ली और 60 हजार रुपये लूटकर भाग गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी नवीन कुमार का कहना है कि युवक ने बैंक से रुपये निकालकर लाने की बात कही है। जबकि जांच पड़ताल में यह जानकारी गलत पाई गई है। इसलिए युवक से पूछताछ की जा रही है। क्योंकि अभी तक की छानबीन में घटना संदिग्ध है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article