फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike crashes into tree, youth dies, cousin injured

Sambhal News: पेड़ में घुसी बाइक, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into tree, youth dies, cousin injured
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं मार्ग पर कस्बे के इंटर काॅलेज के नजदीक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। हादसे में गांव रिबाड़ा के रहने वाले युवक मनोज कुमार शर्मा (22) की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे थाना क्षेत्र के रिबाड़ा गांव के रहने वाले मनोज कुमार शर्मा अपने चचेरे भाई सुशील कुमार शर्मा के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के गांव घमसैमर में अपनी ससुराल जा रहा था। मेरठ-बदायूं मार्ग पर कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के नजदीक पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय मनोज कुमार शर्मा ने डिबाई के नजदीक रात 12 बजे करीब दम तोड़ दिया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को गांव ले आए और पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया मृतक मनोज खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी राजेश्वरी और एक वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed