{"_id":"62fbf60a4953344b631f7f97","slug":"bharat-mata-s-cheers-resonated-after-the-national-anthem-chandausi-news-mbd437975521","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगान के बाद गूंजे भारत माता के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रगान के बाद गूंजे भारत माता के जयघोष
विज्ञापन
बहजोई कलक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते डीएम मनीष बंसल।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रगान के बाद गूंजे भारत माता के जयघोष
बहजोई। स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट समेत अन्य दूसरे सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता के जयघोष से पूरा जनपद गूंजा उठा। इस बीच विद्यालयों में सांस्कृतिक किए गए। उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को सुबह 8 बजे कलक्ट्रेट पर डीएम मनीष बंसल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। मिष्ठान वितरण किया गया। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान व एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी समेत डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी, एसडीएम राजपाल सिंह, विनय कुमार मिश्रा, पीडी रमेश चंद्र, डीसी बलवंत सिंह, रामायण सिंह यादव, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, सीवीओ मुन्नालाल यादव, डीओ राजेंद्र सिंह, डीआईओ बृजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, हैरान सिंह, वीके पाली, सुनील दिवाकर व हरीशंकर मौर्य रहे। वहीं, पुलिस लाइन में एसपी चक्रेश ने व एसपी दफ्तर एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। साथ ही सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा ने, डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद व बीएसए चंद्रशेखर ने भी तिरंगा फहराया। इसके अलावा कोतवाली में प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने पालिका दफ्तर में चेयरमैन रमेश चंद्र बादशाह ने, मंडी समिति में मोहित फौजदार ने, विकासखंड दफ्तर पर ब्लॉक प्रमुख डिंपल यादव व बीडीओ प्रेमपाल सिंह ने, विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ कुलदीप कुमार ने, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक एचआर मीणा ने ध्वज फहराया। वहीं सहकारी समितियों व बैंकों समेत टेलीफोन एक्सचेंज समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों पर भी ध्वजारोहण किया गया।
शिक्षण संस्थानों में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
बहजोई। शिक्षण संस्थानों में भी शान से तिरंगा फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एमवाई डिग्री कॉलेज, बहजोई, चंद्रपाल आर्य आदर्श, हीरादेवी तोताराम, वार्ष्णेय, शिवदेवी इंटर कॉलेज, चंद्रपाल आर्य आदर्श कन्या विद्यालय, सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केएचएम स्कूल, एंग्लो वैदिक स्कूल व सीपीएस स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बहजोई। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह साढ़े दस बजे राज्यमंत्री गुलाब देवी ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में लखनऊ से आए कलाकारों ने भरत नाट्य समेत देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से मन मोहा। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस बीच राज्यमंत्री समेत डीएम व सीडीओ की ओर से खिलाड़ियों समेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों तथा शहीदों के परिजनों व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।