{"_id":"68fa840224af4c634503c13a","slug":"bhai-dooj-sisters-apply-tilak-to-their-brothers-and-wish-them-long-life-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-128330-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज : बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज : बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
संभल में भाई को तिलक करती बहन। संवाद
चंदौसी(संभल)। जिलेभर में भैया दूज का पर्व हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए तिलक लगाकर अपना स्नेह व्यक्त किया, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
बृहस्पतिवार को भैया दूज का पर्व उल्लास और स्नेह के माहौल में मनाया गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर-घर में गोवर्धन पूजा और चित्रगुप्त महाराज की पूजा संपन्न हुई। पूजा-अर्चना के बाद भाई-बहनों के बीच तिलक और उपहारों का सिलसिला चलता रहा। इस त्योहार को लेकर सुबह से ही घर-आंगन में रौनक देखने को मिली। बहनों ने तिलक की थाली सजाई और मिष्ठान व गोला लेकर भाइयों के घर पहुंचीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्हें मिष्ठान खिलाया और गोला भेंट किया। बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
वहीं, कई बहनों ने निर्जल व्रत रखकर तिलक के बाद ही जल ग्रहण किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दिनभर पारिवारिक उल्लास का माहौल बना रहा। घरों में पारंपरिक व्यंजन बने, बहनों ने भाइयों के साथ हंसी-ठिठोली करते हुए यह पावन पर्व मनाया।
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों पर रही रौनक
चंदौसी। भाईदूज के पर्व पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही शहरभर में मिठाई की दुकानों पर रौनक नजर आई। लोगों ने तरह-तरह की मिठाइयां और गिफ्ट पैक खरीदे। सुबह से शुरू हुई खरीदारी का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। हालात ये रहे कि कई लोकप्रिय मिष्ठान भंडारों पर दोपहर तीन बजे तक मिठाई पूरी तरह बिक गई। गिफ्ट आइटम और सूखे मेवों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि मांग अधिक होने से कई तरह की मिठाइयों का स्टॉक समय से पहले ही खत्म हो गया। संवाद
बहजोई में भी दिखा उत्साह
बहजोई। भाई दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की और मिष्ठान खिलाया। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही नगर व ग्रामीण अंचलों में भाई दूज के लिए बहनों व भाइयों का पहुंचना शुरू हो गया। इस बीच ट्रेनों व रोडवेज बसों में खासी भीड़ भाड़ रही। इस बीच भाई दूज के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचने के लिए भाइयों व बहनों को निजी व डग्गामार वाहनों में भी सफर करना पड़ा। संवाद