फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bakrid: Prayers to be offered at 835 locations across the district.

बकरीद : जिलेभर में 835 स्थानों पर अदा की जाएगी नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bakrid: Prayers to be offered at 835 locations across the district.
संभल। जिले में बकरीद के त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रहेगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिलेभर में 835 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। इसमें 107 ईदगाह भी शामिल हैं। अमन कमेटी की जितनी भी बैठक हुई हैं सभी में निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। कुर्बानी में भी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले की सुरक्षा व्यवस्था को पांच जोन और 42 सेक्टर में बांटा गया है। 16 थाना क्षेत्र और दो गांवों में सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तैनात रहेगी। खुले और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000

सोशल मीडिया पर निगरानी, माहौल बिगाड़ा तो सख्ती से निबटेगी पुलिस
एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखेगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास न करे। भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक सामग्री या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed