फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   autolifter arrested

एलएलबी के छात्र समेत तीन आटो लिफ्टर गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 08 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
autolifter arrested
कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके चोरी की 14 बाइक बरामद की है। आटो लिफ्टिंग के आरोप में एलएलबी के एक छात्र समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कोतवाली पहुंचकर बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया।
विज्ञापन



पुलिस ने तीनों बाइक चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह यादव और एसओजी प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की अगुवाई में पुलिस शनिवार को वाहन चेकिंग में जुटी हुई थी। एएसपी कमलेश दीक्षित के अनुसार तीन लोग तीन बाइकों पर सवार होकर बदायूं चुंगी की ओर से आ रहे थ्ाे।
विज्ञापन



मुुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के लाकड़ी फाजरपुर निवासी सागर उर्फ गांधी, अमरोहा के सैदनगली क्षेत्र के हरयाना निवासी विजय सिंह, जो मुरादाबाद के यूनिवर्सिटी में एलएलबी के अंतिम वर्ष का छात्र है और संभल के असमोली थाना क्षेत्र के रायाखुर्द निवासी रामवीर को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों युवकों से पूछताछ करने पर बदायूं चुंगी स्थित पावर हाउस के खंडहर से 11 बाइक और बरामद हुईं। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि तीनों युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह चोरी की बाइकों को बदायूं बेचने के लिए ले जा रहे थे।



बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबरों में भी हेराफेरी करने की तैयारी थी लेकिन चर्चा इस बात की भी है कि कुछ बाइक कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र से भी मिली हैं, जिन्हें एक युवक ने खरीदा था, पुलिस ने उसे पकड़ा भी था लेकिन उसकी सिफारिश में एक ़ सफेदपोश पहुंच गया, जिससे उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed