{"_id":"67f0256a841e873030084ecc","slug":"audio-of-managing-molestation-case-goes-viral-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-121064-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छेड़खानी के मामले को मैनेज करने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छेड़खानी के मामले को मैनेज करने का ऑडियो वायरल
Sat, 05 Apr 2025 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संभल। छेड़खानी की पीड़िता किशोरी के मेडिकल को मैनेज करने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फोन पर आरोपी पक्ष से अवैध वसूली का ऑडियो वायरल हुआ है। मामला सीएचसी असमोली का बताया जा रहा है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि हिंदू-मुस्लिम का मामला है, मैनेज करो, वरना मेडिकल में हकीकत लिख देंगे।पुलिस इस मामले में छेड़खानी के आरोपी दानिश के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
यह घटना असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मार्च की रात करीब 11 बजे हुई थी। घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन शुक्रवार को ऑडियो के सामने आने के बाद पीड़ित परिजन परेशान हो गए हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ऑडियो में बातचीत के दौरान अस्पताल कर्मी लगातार मेडिकल को मैनेज करने का झांसा आरोपी पक्ष के व्यक्ति को दे रहा है। एक से दो मिनट के कई ऑडियो हैं, जिसमें बार-बार मेडिकल को मैनेज करने की बात हो रही है। हिंदू-मुस्लिम का हवाला देकर बड़ी समस्या पैदा होने के लिए डराया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हिंदू-मुस्लिम के बीच का मामला है, समझ नहीं रहे हो। अभी पता लगेगा जब, घर पर पुलिस की गाड़िया आएंगी। इस पर आरोपी पक्ष का व्यक्ति मदद की अपील करता है।
विज्ञापन
कोट
- किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में मेडिकल को सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मैनेज करने संबंधी बातचीत के किसी ऑडियो के वायरल होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी जानकारी सामने आएगी तो कार्रवाई करेंगे। ऑडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक की भी तलाश है। - कुलदीप कुमार, सीओ, असमोली
-मामला संज्ञान में नहीं है। ऑडियो के मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।- डॉ. पंकज विश्नोई, एसीएमओ, संभल