फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attempt to break into three houses in village Karela and steal, thieves ran away when people woke up

Sambhal News: गांव करेला के तीन घरों में नकब लगाकर चोरी का प्रयास, जाग होने पर भागे चोर

Tue, 27 May 2025 10:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 27 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to break into three houses in village Karela and steal, thieves ran away when people woke up
चंदौसी। सोमवार देर रात गांव करेला के तीन घरों में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की जाग होने पर चोर घटना को अंजाम दिए बिना भाग गए। वहीं मंगलवार सुबह जानकारी करने गांव पहुंची पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर रात में गश्त न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करेला निवासी भजन लाल दिवाकर ने बताया कि नौ जून को उसके बेटे सजल की शादी है। घर में लेनदेन का सामान रखा हुआ है। बताया कि सोमवार देर रात उनके एक कमरे के पीछे की दीवार में चोरों ने नकब लगा दिया। जहां नकब लगाया गया, वहां डबल बेड पड़ा हुआ था। जिस पर उनकी बेटी किरन सो रही थी, जो आहट होने पर जाग गई। जिसके बाद उसने छत पर जाकर देखा, तो घर के पीछे खेत में चार अज्ञात व्यक्ति खड़े हुए थे। जिन्हें देखकर उसने परिवार के लोगों को जगाया। जिसके बाद चोर मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि जब सुबह उठे, तो देखा कि चोरों ने उनके चचेरे भाई लल्लू के घर के एक कमरे में भी नकब लगाया था। लेकिन कमरे में भूसा भरा होने पर चोरों सफल नहीं हो सके। वहीं कुछ दूरी पर गांव के ही रामचरन के घर के पीछे भी नकब लगाकर ईंटें निकाली गईं। ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ तीन घरों में नकब लगाया गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए रात्रि गश्त की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed