फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attachment notice pasted at the house of the woman village head who was absconding in the scam case

Sambhal News: घपलेबाजी के मामले में फरार चल रही महिला ग्राम प्रधान के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया

Sun, 22 Oct 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 22 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the woman village head who was absconding in the scam case
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के गांव सिहावली की ग्राम प्रधान ओमवती के मकान पर कुर्की का वारंट पुलिस ने शनिवार को चस्पा कर दिया है। घपलेबाजी के आरोप में फंसी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के तलाश करने पर भी जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की का आदेश चस्पा कर दिया है। मालूम हो 16 जनवरी 2023 को ग्राम प्रधान ओमवती और ग्राम पंचायत सचिव सुग्रीव सिंह के खिलाफ एडीओ पंचायत ने 1.98 लाख रुपये की घपलेबाजी करने के आरोप में कैलादेवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घपलेबाजी निर्माण कार्य में की गई थी। जांच में घपलेबाजी पकड़ी गई थी तो जिलाधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश किए थे। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव को 19 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। महिला ग्राम प्रधान फरार चल रही है। इसी क्रम में न्यायालय ने कुर्की का आदेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed