फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Assistant professor accused the principal of misbehavior, filed a complaint

Sambhal News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने प्राचार्य पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, तहरीर दी

Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Assistant professor accused the principal of misbehavior, filed a complaint
चंदौसी(संभल)।
विज्ञापन

एसएम कॉलेज के बाद अब एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में प्राचार्या और एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। एनकेबीएमजी कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीता उपाध्याय ने प्राचार्या पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि उन्होंने 19 अप्रैल की सुबह 10.10 बजे प्राचार्या के व्हाट्सएप पर अपने प्रमोशन से संबंधित सूची को लेकर बातचीत करने के लिए संदेश भेजा था। इसके बाद वह प्राचार्या की अनुमति लेकर उनके कक्ष में पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने प्राचार्या से अपने प्रमोशन की बात शुरू की। इसी बात पर प्राचार्या भड़क गईं और कक्ष से बाहर निकलने को कहा। इसके बाद वह प्राचार्या से कक्ष से चली गईं। कुछ देर बाद असिस्टेंट प्रोफेसर अपने कार्यालय के बाहर किसी काम से आई तो वहां प्राचार्या मिल गई। आरोप है कि प्राचार्या ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करते हुए उनका वेतन रोकने की बात कही।
असिस्टेंट प्रोफेसर का आरोप है कि 26 अप्रैल की दोपहर 12.10 बजे प्राचार्या ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया। वहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने फिर से प्रमोशन की बात की तो प्राचार्या ने उनका प्रमोशन न होने देने व उनका कॅरियर बर्बाद करने की धमकी दी और अभद्रता करनी शुरू दी। विरोध करने पर प्राचार्या ने उनके बाल पकड़ कर नीचे गिरा दिया और घसीट दिया। जिससे उन्होंने 112 पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

इसके बाद तीन मई की दोपहर 12.35 बजे वह प्राचार्या से अनुमति लेकर उनके कक्ष में गई। आरोप है कि प्राचार्या उन्हें देखते ही अपशब्दों का प्रयोग किया और उन्हें अपने कक्ष से जाने को कहा। आरोप है कि प्राचार्या ने उनसे हाथापाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह छुट्टी लेकर अपने घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय पहुंचने पर उन्होंने कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पूर्व में प्राचार्या की ओर से भी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई थी।

वर्जन

- तीन मई को मेरे साथ मारपीट करने की कोशिश की गई थी। उस समय परीक्षा चल रही थी। मुझे मेरे ही ऑफिस में बंद कर दिया था। इस मामले में मैंने उसी दिन पुलिस को तहरीर भी दी थी। लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई क्योंकि में आयोग से नियुक्त हुई हूं। जिससे प्रबंध समिति द्वारा मुझे पद से हटाने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है। आज विश्वविद्यालय से जांच कमेटी आई थी। जिससे असिस्टेंट प्रोफेसर ने मेरे खिलाफ तहरीर दे दी। मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। बल्कि मेरे साथ ही अभद्रता और मारपीट की कोशिश की गई।-डॉ. अलका रानी अग्रवाल, प्राचार्या, एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed