फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Assembly election strategy discussed in SP Vyapar Sabha meeting

Sambhal News: सपा व्यापार सभा की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Assembly election strategy discussed in SP Vyapar Sabha meeting
चंदौसी(संभल)। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को असलातपुर जारई में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची से जुड़े कार्य और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुभाष पाल ने की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुभाष पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता से लेना चाहिए और पूरी निष्ठा के साथ इसमें जुटना होगा। उन्होंने कहा कि सपा की लगातार बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। वर्ष 2026 में संगठन स्तर पर की गई मेहनत का असर 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। सरकार की विफल नीतियों के कारण लोगों में नाराजगी है और यही वजह है कि प्रदेश में बदलाव तय है। सुभाष पाल ने दावा किया कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है और 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार में हुए विकास कार्य आज भी लोगों को याद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा पर विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की रणनीति मजबूत है और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही किसानों और युवाओं के हित में अहम फैसले लिए जाएंगे और प्रदेश के विकास को नई दिशा दी जाएगी।


बैठक में श्रीकृष्ण शर्मा, संजय पाल, पन्नालाल, ओमप्रकाश शर्मा, छोटे लाल, करण सिंह, धर्मेंद्र, देव प्रकाश, जोगवीर, सलीम, प्रमोद राघव, सत्यम, उस्मान, जीशान, दिलसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed