फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ASI team prepared a report for painting of Jama Masjid

Sambhal News: जामा मस्जिद की पुताई के लिए एएसआई की टीम ने तैयार की रिपोर्ट

Fri, 14 Mar 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
ASI team prepared a report for painting of Jama Masjid
संभल में जामा म​स्जिद के गेट का निरीक्षण करती एएसआई की टीम। संवाद - फोटो : संवाद
संभल। जामा मस्जिद की पुताई के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को एएसआई की टीम संभल पहुंची और मस्जिद का निरीक्षण किया। एएसआई की टीम निरीक्षण की रिपोर्ट बनाएगी। मेरठ स्थित एएसआई कार्यलय से निरीक्षण रिपोर्ट सत्यापित होने के बाद पुताई शुरू होगी।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने जामा मस्जिद की पुताई एएसआई की निगरानी में कराने का सात दिन का समय दिया है। आदेश के बाद बृहस्पतिवार की सुबह एएसआई की टीम जामा मस्जिद पहुंची और मस्जिद के बाहरी हिस्से के साथ अंदर परिसर में नापजोख की है। टीम ने करीब तीन घंटे तक स्थिति का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर पुताई होनी है। इस निरीक्षण के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई है। मेरठ स्थित एएसआई कार्यालय से निरीक्षण रिपोर्ट सत्यापित होने के बाद पुताई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि एएसआई जो स्थान पुताई के लिए बताएगी। वहां-वहां पुताई कराई जानी है। शुक्रवार को होली है। इसलिए शनिवार से पुताई शुरू होने की उम्मीद है। इसकी निगरानी एएसआई की टीम करेगी। बताया कि पुताई के बाद सजावट की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed