{"_id":"679150fa086d9b01760fb6bb","slug":"asi-team-inspected-jama-masjid-and-well-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118546-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एएसआई की टीम ने जामा मस्जिद व कुएं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एएसआई की टीम ने जामा मस्जिद व कुएं का किया निरीक्षण
Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संभल में जामा मस्जिद का निरीक्षण करती एएसआई की टीम। संवाद
- फोटो : संभल
संभल। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम ने बुधवार को सरायतरीन के मोहल्ला दरबार स्थित जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। साथ ही मस्जिद के नजदीक स्थित प्राचीन कुएं, दरगाह और आसपास बने मकानों का भी निरीक्षण किया है। टीम प्राचीन इमारतों का लगातार निरीक्षण कर रही है। जो इमारतें प्राचीन हैं और संरक्षित करने योग्य हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बुधवार को मेरठ से एएसआई की टीम संभल पहुंची और सरायतरीन की जामा मस्जिद और कुएं, दरगाह और आसपास के मकानों का निरीक्षण किया है। टीम ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। बताया कि एएसआई की टीम द्वारा प्राचीन इमारतों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आगे जो भी निर्णय होगा उसको एएसआई द्वारा ही लिया जाना है। मालूम हो एएसआई की टीम ने शहर और उसके आसपास के तीर्थ व कूप का भी निरीक्षण दस दिन पहले किया था। जिले में छह इमारतें एएसआई द्वारा संरक्षित हैं। जिसमें संभल की जामा मस्जिद, सौंधन का किला, फिरोजपुर का किला, चंद्रेश्वर तीर्थ, बेरनी मंदिर और गुमथल शामिल हैं। डीएम द्वारा इन संरक्षित इमारतों की बेहतर देखभाल के लिए पत्राचार किया जा चुका है। इसके बाद ही लगातार टीम संभल में दौरा कर निरीक्षण कर रही है।
कब्रिस्तान भी पहुंची एएसआई की टीम
सरायतरीन जामा मस्जिद व प्राचीन कुएं का निरीक्षण करने पहुंची एएसआई की टीम ने तरीन कब्रिस्तान का भी निरीक्षण किया। यह कब्रिस्तान और इस कब्रिस्तान में स्थित भवन का निरीक्षण किया। इसी तरह मस्जिद के आसपास बने भवनों को भी बारीकी से देखा है। बताया जा रहा है कि मस्जिद के आसपास तमाम भवन पुराने जमाने के बने हुए हैं। इन भवनों की जानकारी भी टीम ने नोट की है। संवाद
विज्ञापन
000000000
संभल जामा मस्जिद से 30 मीटर दूर बंद पड़ा कुआं पालिका ने खुलवाया
जामा मस्जिद से करीब 30 मीटर दूरी पर स्थित बंद पड़े प्राचीन कुएं को बुधवार को पालिका ने खुलवा दिया है। कुएं की खोदाई के दौरान एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ फोर्स के साथ मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर इस कुएं के नजदीक बनी जर्जर दुकानों को ध्वस्त कराया गया था। उसके अवशेष को भी पालिका की टीम ने हटाया है। जिससे कुएं की खोदाई में बाधा न रहे और सौंदर्यीकरण के दौरान भी दिक्कत न आए।
00000