फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another case of land grabbing registered against ten people including the block pramukh of Junawai

Sambhal News: जुनावई के ब्लाॅक प्रमुख सहित दस लोगों पर भूमि कब्जाने का एक और मुकदमा दर्ज

Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Another case of land grabbing registered against ten people including the block pramukh of Junawai
जुनावई (संभल) ।
विज्ञापन

सात बीघा भूमि पर कब्जा करने के मामले में जुनावई के ब्लाॅक प्रमुख रवि यादव सहित 10 लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। ब्लॉक प्रमुख पर अपने साथियों संग चार माह पहले पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने के प्रयास करने के आरोप हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव दबथरा हिमंचल में 10 मार्च को भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव के पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंप कर हत्या कर दी गई थी। वहीं इसको लेकर मृतक के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव के द्वारा ब्लाॅक प्रमुख रवि यादव सहित चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस ने रवि यादव सहित छह लोगों को 25 मार्च को जेल भेज दिया था। वहीं इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ढड़वारा गांव के रहने वाले नेमपाल तथा मैढ़ोली गांव के धर्मवीर उर्फ धम्मा सहित दोनों का नाम भी प्रकाश में आने पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में एक-एक लाख रुपये कर दिया गया। 15 अप्रैल को नेमपाल ने चोरी के मुकदमे में बदायूं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। धर्मवीर उर्फ धम्मा फरार चल रहा है। जिसे पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
वहीं ब्लाक प्रमुख रवि यादव एवं पिता महेश यादव को जेल चले जाने के बाद कई लोग रवि यादव एवं उसके पिता महेश यादव के खिलाफ सामने आ गए हैं। इसी क्रम में कस्बा जुनावई के रहने वाले ब्रजपाल पुत्र प्यारेलाल ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि मेरठ बदायूं हाईवे के किनारे उसकी सात बीघा भूमि है। भूमाफियाओं के द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा किए जाने पर उसने एतराज किया। जिसके चलते एक जनवरी 2025 को दस लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर गाली गलौज एवं मारपीट तथा जान से मारने का प्रयास किया गया। एसपी के आदेश पर जुनावई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर ब्लाॅक प्रमुख रवि यादव, महेश यादव, राजेश यादव, जयकुमार, जगविंदर गांव मैढ़ोली एवं नवाब खां, अनवार, निजामुद्दीन, डालमिया निवासी डिबाई बुलंदशहर सहित दस लोगों पर भूमि कब्जाने तथा गाली गलौज एवं मारपीट करने तथा जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रवि यादव समेत अन्य पर अब तक छह मुकदमे दर्ज
जुनावई।
वहीं ब्लाक प्रमुख रवि यादव एवं उसके पिता महेश यादव को रंजिश के चलते भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या कराने के मुकदमे में ब्लॉक प्रमुख आदि के जेल जाने के बाद अब तक छह लोग गुन्नौर एवं जुनावई थाने में भूमि कब्जाने एवं मारपीट करने की धाराओं में मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। भाजपा नेता की हत्या होने पर मृतक के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव के द्वारा 11 मार्च को ब्लाॅक प्रमुख रवि यादव सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं रवि यादव के जेल जाने के बाद कस्बे के रहने वाले दिलीप सिंह के द्वारा 28 मार्च को भूमि कब्जाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। इसी क्रम में कस्बे के रहने वाले लालाराम ने एक अप्रैल को भूमि कब्जाने एवं अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना क्षेत्र के गणेशपुर की रहने वाली शिवधारा पत्नी रामप्रकाश ने सात अप्रैल को भूमि कब्जाने तथा जान से मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। गुन्नौर कस्बे के रहने वाले अब्दुल माजिद ने जगन्नाथपुर गांव में भूमि कब्जाने तथा मारपीट करने की धाराओं में गुन्नौर थाने में 22 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। जुनावई के ब्रजपाल ने भूमि कब्जाने आदि संगीन धाराओं में एक मई को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed