फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another arrested with fake currency worth Rs 4,000

Sambhal News: चार हजार की जाली करेंसी के साथ एक और गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Another arrested with fake currency worth Rs 4,000
गुन्नौर (संभल)। पुलिस ने रविवार को राजघाट से अंतरराज्यीय गिरोह के एक ओर सदस्य को चार हजार रुपये की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। अभी पुलिस को एक ओर आरोपी की तलाश है। आरोपियों ने जाली करेंसी प्रिंट करने का सेटअप फिरोजाबाद व आगरा में लगाया हुआ है।
विज्ञापन

गुन्नौर पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर 1.31 लाख रुपये की जाली करेंसी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी पकड़े थे। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह का एक फरार आरोपी राजघाट में श्मशान घाट के पास है। सूचना मिलते ही गुन्नौर पुलिस राजघाट पहुंची और घेराबंदी कर जिला मैनपुरी के थाना किशनी अंतर्गत गांव उद्देतपुर निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार हजार रुपये की जाली करेंसी और जाली नोट प्रिंट करने के पांच पेपर बरामद हुए हैं। आरोपी शनिवार को गिरफ्तार नीरज कुमार का सगा भाई है और वर्तमान में शीतला कॉलोनी गली नंबर चार-सी ब्लॉक थाना सेक्टर पांच गुरुग्राम हरियाणा में रहता है। जांच में सामने आया कि आरोपी से बरामद हुए नोटों की सीरीज भी शनिवार को पकड़े आरोपियों के नोटों की सीरीज से मिली हुई।
विज्ञापन




-------
किराए का कमरा लेकर छापते हैं नोट, फिरोजाबाद व आगरा में सेटअप
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रंगीन नोट प्रिंट करने का सेटअप आगरा व फिरोजाबाद में लगा हुआ है। नोट छापने के काम वह किराए के कमरे में करते हैं। एक बार नोट छापने के बाद व कमरा बदल देते थे। ताकि आसपास के लोगों को शक न हो। बताया कि जिस जिले में जाली करेंसी खपाते थे, वहां से एक या दो व्यक्ति को अवश्य अपने साथ मिलाते थे। संभल का व्यक्ति भी गिरोह में शामिल किया था। वह शनिवार को पकड़ा जा चुका है। आरोपी बहजोई के गांव लहरावन निवासी योगेंद्र शर्मा है। बताया कि नोट छापने के बाद उन्हें खपाने के लिए वह आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
शनिवार को मौके से फरार हुए दो आरोपियों में रविवार को एक आरोपी साेनू को चार हजार की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed