फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry villagers protest over not getting fertilizer, give ultimatum for agitation

Sambhal News: खाद नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest over not getting fertilizer, give ultimatum for agitation
गांव फिरोजपुर में सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
संभल। संभल जिले में खाद की समस्या बरकरार है। फिरोजपुर सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को खाद न मिलने से गुस्साए गांव फिरोजपुर, शहजादी सराय, फुलसिंघा, नई बस्ती, मुबारकपुर, बैटला आदि गांवों के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। पर्याप्त खाद दिए जाने की मांग उठाई। कहा गया कि यदि समस्या का समाधान न हुआ तो फिर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सचिव समिति पर आते है लेकिन खाद का वितरण नहीं करते। किसानों पर सदस्य बनाए जाने का दबाव डाला जा रहा है। किसान सदस्य बन भी रहे हैं लेकिन इसके बाद भी खाद नहीं दी जा रही। उन्हें एनपीके खाद चाहिए लेकिन इसके उलट दूसरी खाद मंगाई जाती है। इससे वह परेशान हैं। कई दिन से समस्या बनी हुई है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। यदि समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, रोहिताश सागर, भूरा, आमिर, मोहम्मद हुसैन, कासिम, ओमप्रकाश, पार्थ आदि रहे। वहीं, इस मामले में कार्यवाहक एआर कोऑपरेटिव राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पर्याप्त खाद समिति पर है। यदि इसके बाद भी कोई समस्या है तो इसको दिखवाएंगे। लापरवाही पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एनपीके 12:32:16 खाद नहीं मंगाई जाती। जबकि इसी खाद की सबसे ज्यादा जरूरत है। सचिव के द्वारा इसके स्थान पर 20:20:013 मंगाई जाती है। इसकी कोई बिक्री नहीं है। इस कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इसका समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनमोल गर्ग, सभापति, सहकारी समिति, फिरोजपुर

गांव फिरोजपुर में सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद

गांव फिरोजपुर में सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed