फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers

Sambhal News: खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers
बहजोई में खाद के लिए सड़क जाम करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
बहजोई (संभल)। खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को बहजोई-रजपुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार काे खाद वितरण कराने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान शंात हुए और जाम खोला। तब वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को बी पैक्स चाटन के गोदाम पर खाद न मिलने से गुस्साए आसपास के किसानों ने बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव नाधौस के निकट सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। इस बीच सड़क पर करीब घंटे भर से अधिक जाम लगा रहा। इससे जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि गोदाम पर खाद उतर रही थी, लेकिन खाद वितरण करने के लिए गोदाम पर बी पैक्स का कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। इससे ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई। वहीं, बी पैक्स के सचिव जितेंद्र कुमार का कहना था कि वह सोमवार को अवकाश लेकर दवा लेने गए थे। मंगलवार को लौटने में थोड़ी देर हो गई तो समिति पर खाद नहीं दिया गया, जबकि गोदाम पर खाद उतर रहा था और खाद लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। उन्होंने कहा कि समिति पर मनमानी कर खाद का वितरण किया जाता है। इससे किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों न सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में वह भी गोदाम पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में अधिकारियों को जानकारी देने के बाद ग्रामीणों से बुधवार को खाद का वितरण करने की बात कही गई है। अब बुधवार को सुबह 9 बजे से खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed