फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi worker accused of rigging, ration distribution stopped

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लगाया धांधली का आरोप, राशन वितरण रुकवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker accused of rigging, ration distribution stopped
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लगाया धांधली का आरोप, राशन वितरण रुकवाया
विज्ञापन

गुन्नौर (संभल)। तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर में बाल विकास परियोजना के तहत वितरण होने वाले राशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा धांधली करने का आरोप महिलाओं ने लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि राशन वितरण में मनमानी की जा रही है। विभाग के संबंधित अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं हैं।

बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों, गर्भवती और धाती महिलाओं को हर माह सूखे राशन का वितरण किया जा रहा है। इसमें गेहूं का दलिया, चना की दाल और सोयाबीन रिफाइंड का वितरण होता है। फतेहपुर गांव में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन का वितरण किया जा रहा था। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मनमानी तरीके से राशन वितरण करना शुरू किया। गुस्साए महिलाओं ने राशन वितरण रुकवा दिया। महिलाओं का आरोप है कि आंगनबाड़ी पात्रों को राशन का पूरा वितरण नहीं कर रही हैं। तीन माह से उसने राशन का वितरण नहीं किया है। अधिकारियों से शिकायत करने की बात करो तो वह कहती हैं कि शासन से ही राशन पूरी मात्रा में नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने उस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। महिलाओं ने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान संतोष देवी, जमुना देवी, लीलावती, सुनीता, सुधा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed