फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert for corona in chandausi

कोरोना महामारी से लड़ने को जिम्मेदारियों का निर्वाहन करें नागरिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
alert for corona in chandausi
चंदौसी। कोतवाली परिसर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते रुख को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मगुरुओं व नगर पालिका सभासदों के साथ बैठक की। जिसमें एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ गोपाल सिंह ने कहा कि देश में कोरोना महामारी से एक बार फिर तेजी से फैल रही हैं। इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुजारियों से सहयोग करने के लिए कहा। बताया कि नवरात्र पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान शासन की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाए। भीड़ के शक्ल में भक्तों को पूजा-अर्चना नहीं करने दी गई।
विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के मास्क लगाना होना अनिवार्य किया जाए। मंदिरों में श्रद्धालुओं को ज्यादा देर रुकने नहीं दिया जाए। इसके अलावा रमजान को लेकर उलमाओ से कहा कि रोजेदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज अदा करें। हर रोजेदार को मास्क लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

मस्जिद में भीड़भाड़ का माहौल न बनाया जाए। सभासदों ने कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को भीड़ के रूप में खड़ा न होने दे। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखे। लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed