{"_id":"58ff9fea4f1c1be617c0c9f9","slug":"akshay-tritiya-comes-at-29-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया 29 को, स्वागत को तैयार सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया 29 को, स्वागत को तैयार सराफा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
jwellary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को है। शुभ मुहूर्त में हिंदू समाज के सभी मंगल कार्य कराए जाते हैं, इसके अलावा सोने चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा है। इस दरम्यान खरीदारी की उम्मीद में सराफा बाजार में विशेष तैयारियां चल रहीं हैं, जबकि अन्य बाजारों में भी उत्साह नजर आ रहा है। बाजार सज गए हैं, आधुनिक और एंटीक हॉलमार्क ज्वैलरी की विशेष रेंज दुकानों पर सज चुकी हैं।
अक्षय तृतीया पर सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी का विशेष महत्व है। सराफा बाजार में अक्षय तृतीया पर एक से बढ़कर एक उत्पादों की भरमार है। दुकानदार अक्षय तृतीया पर ग्राहकों की मांग के अनुरूप विशेष तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। परंपरा के मुताबिक लोग भी खरीदारी के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। डायमंड ज्वैलरी की तमाम रेंज पेश की गई हैं।
पंडित भूदेव शंखधार ने बताया कि अक्षय तृतीया पर स्वर्ण खरीदकर तिजौरी में रखने से अक्षय हो जाता है। यानी कभी इस स्वर्ण का क्षय नहीं होता है। आमतौर पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा की परंपरा है। लक्ष्मी-नारायण की साथ साथ पूजा करने से धन धान्य में वृद्घि होती है। स्वर्ण खरीदने का विशेष महत्व है। यदि बजट कम है तो चांदी भी खरीद सकते हैं।
29 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:16 तक है मुहूर्त
चंदौसी। अक्षय तृतीया का मुहूर्त 29 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:16 तक रहेगा। मुहूर्त के हिसाब से पूजा और खरीदारी करने के लिए पूर्वाह्न 11:16 बजे तक का समय उचित रहेगा। हालांकि अक्षय तृतीया का मुहूर्त शुक्रवार को दोपहर 01:44 बजे से शुरू हो जाएगा। उदय व्यापनी होने के कारण अक्षय तृतीया शनिवार को मनाई जाएगी।