{"_id":"589f71354f1c1bb61f3784fb","slug":"akhilesh-se-dosti-ke-bad-ghabrai-bjp-or-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश से दोस्ती के बाद घबराई भाजपा और मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश से दोस्ती के बाद घबराई भाजपा और मोदी
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के एसएम कालेज में चुनावी सभा को संबोधित करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए विरोधियोें पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री को सीधे जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राहुल-अखिलेश की दोस्ती से डर गए हैं। उनके उल्टे सीधे बयान उनकी बेचैनी को बयान कर रहे हैं।
दोपहर 3.40 बजे चंदौसी एसएम कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां भारी संख्या में कांग्रेस और सपा के समर्थक रैली स्थल पर जुटे रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने काम किया है। अब मिलकर काम करेंगे।
भाजपा को हटाने के लिए सपा से गठबंधन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी के जरिए देश के सबसे अमीर 50 परिवारों को फायदा पहुंचाया है। पहले इन अमीर परिवारों का 1.40 लाख करोड़ रुपये माफ कर चुके हैं, अब अगले छह महीने में छह लाख करोड़ माफ करने वाले हैं। नोटबंदी के जरिए आम आदमी का पैसा बैंक में जमा कराया। धनराशि एकत्र कर अमीरों को फायदा पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। हर जिले में हर वर्ग के युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर बनाए जाएंगे। नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। हमें झूठ बोलने की आदत नहीं है। भीड़ के जोश से अव्यवस्थाएं हावी नजर आईं। सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दी गईं। बेरीकेडिंग भी टूट गई। पुलिस ने बमुश्किल जनता को संभाला। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य जावेद अली, प्रत्याशी विमलेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।