{"_id":"6a4d6345bc04659df60b17a1","slug":"advocates-protested-against-the-arrest-of-the-former-adgc-sambhal-news-c-15-1-bly1036-941936-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अधिवक्ताओं ने पूर्व एडीजीसी की गिरफ्तारी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अधिवक्ताओं ने पूर्व एडीजीसी की गिरफ्तारी का किया विरोध
विज्ञापन
संभल/गुन्नौर। पूर्व एडीजीसी जय भारद्वाज की गिरफ्तारी का गुन्नौर और संभल के अधिवक्ताओं ने बैठक करके विरोध किया है। उन्हें रिहा करने की मांग की है। संभल बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक ई-लाइब्रेरी कक्ष में राजीव कुमार भटनागर की अध्यक्षता में हुई।
अधिवक्ता शरद चंद्र भारद्वाज, प्रकाशवीर, गुरुदत्त, पंचम सिंह, जितेंद्र मौर्य, सचिन चौहान, नरेश सिंह, रामकिशन सिंह, चरन सिंह, मनोज कुमार आदि ने जय भारद्वाज (पूर्व शासकीय अधिवक्ता) के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को झूठा बताया। साथ ही गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया। एफआईआर वापस लेने की मांग की। संचालन मनीष आर्य ने किया।
बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर की बैठक में जय भारद्वाज को गिरफ्तार करने की निंदा की गई। कहा गया कि उन्हें झूठे आरोपों में जानबूझकर फंसाया गया है। जिस मामले में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है वह राजस्व प्रशासन के अधिकारियों से संबंधित है, ऐसी दशा में की गई कार्रवाई का बार वेलफेयर एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है। उन्हें ससम्मान रिहा करने की मांग करती है। अन्यथा बार एसोसिएशन आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
यह है मामला
गुन्नौर तहसील में गंगा के किनारे की 800 बीघा जमीन को श्रेणी बदल कर अपात्रों के नाम पट्टे आवंटित करने के मामले में बर्खास्त एसडीएम ओमवीर सिंह समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें शासकीय अधिवक्ता रहे जय भारद्वाज भी हैं, आवंटन के मामले में तत्कालीन अधिकारियों ने इनसे विधिक राय ली थी। पुलिस ने इन्हें भी आरोपी बनाया है। गिरफ्तार किया। इसका अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं।