{"_id":"6150c1918ebc3e471364b026","slug":"action-will-be-taken-on-blos-who-are-absent-at-the-booths-sdm-got-the-list-prepared-sambhal-news-mbd404083875","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर गैर हाजिर रहे बीएलओ पर होगी कार्रवाई, एसडीएम ने सूची तैयार कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर गैर हाजिर रहे बीएलओ पर होगी कार्रवाई, एसडीएम ने सूची तैयार कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पोलिंग बूथों का उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों पर बीएलओ गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर मिले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने गैर हाजिर रहे बीएलओ की सूची तैयार कराई है।
उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को बूथों पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया गया। जहां बूथों पर मौजूद बीएलओ से मतदाताओं के नाम बढ़ने संबंधित प्रपत्र 6, प्रपत्र 7 और प्रपत्र 8 जैसे संशोधन और अपमार्जन के संबंध में जानकारी की। बीएलओ को मतदाता संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान संभल विधानसभा क्षेत्र में 15 बूथों पर बीएलओ गैरहाजिर मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का सत्यापन कार्य शुरू कराया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा जेंडर रेशियो व इपिक रेशियो भी सही करेंगे। ऐसे पात्र मतदाता जिनका नाम सूची में नहीं है उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने का काम करेंगे। अपात्र मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा।