फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Acharya Pramod Krishnam raised questions on India alliance, reacted to Akhilesh Yadav statement

Sambhal: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव के चिरकुट बयान पर कह दी बड़ी बात

Fri, 20 Oct 2023 01:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 01:34 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सवाल उठाया किसपा नेता अखिलेश यादव की बयानबाजी के बाद इंडिया गठबंधन कैसे और कितने दिन चलेगा। कृष्णम ने कहा है कि अखिलेश को हम माननीय कहकर संबोधित करते हैं लेकिन वह हमारे नेता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam raised questions on India alliance, reacted to Akhilesh Yadav statement
आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाया है। कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को चिरकुट कहकर संबोधित किया है। ऐसे में इंडिया गठबंधन कैसे और कितने दिन चलेगा। कृष्णम ने यह बात अखिलेश यादव के उस बयान पर दिया है जिसमें सपा नेता ने कहा था कि कांग्रेस ने धोखा दिया है।

विज्ञापन


वह अपने चिरकुट नेताओं से हमारे बारे में न बुलवाया करे। अखिलेश  यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का नाम नहीं लिया था। प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि अखिलेश यादव को हम माननीय कहकर संबोधित करते हैं और वह हमारे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को चिरकुट कहकर संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन


आगे कहा है कि ऐसे में इंडिया गठबंधन कैसे और कितने दिन चलेगा। मालूम हो आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वर्ष 2014 में संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। संभल कल्कि मंदिर के पीठाधीश्वर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव की कांग्रेस को दी थी चेतावनी- दिया था यह बयान  

विपक्षी गठबंधन के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी भी दी कि अपने चिरकुट नेताओं से हमारे बारे न बुलवाया करें। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भरोसा देने के बावजूद सीटें न देने से खफा अखिलेश ने साफ कहा कि सपा भी अब कांग्रेस के साथ ऐसा ही व्यवहार करेगी।


शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को सपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटें छोड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक भी सीट नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह स्पष्ट कर देती, तो वह अपने नेताओं को दिग्विजय सिंह से मिलने नहीं भेजते।


अब सपा मजबूत प्रत्याशियों को इन सीटों पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए था कि तालमेल केवल लोकसभा चुनाव के लिए है न कि विधानसभा चुनाव के लिए। सपा प्रमुख ने कहा कि समय आने पर जब दिल्ली गठबंधन (लोकसभा चुनाव) होगा तो हम भी वही व्यवहार करेंगे जो हमारे साथ मध्य प्रदेश में किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed