{"_id":"686444ff5d7a24049a09b5d4","slug":"accused-of-robbing-a-bullion-trader-arrested-in-encounter-partner-absconding-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121182-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुठभेड़ में सराफा व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुठभेड़ में सराफा व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने सराफा व्यापारी और उनकी भाभी से जेवर और नकदी लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। इस दौरान उसका एक साथी भाग निकला।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं ने लूटकांड में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत एक तमंचा और तीन कारतूस समेत नकदी बरामद की है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौका मुआयना कर जानकारी ली है।
थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बेरनी निवासी अनोज कुमार रस्तोगी अपने छोटे भाई सोनू रस्तोगी के साथ गांव कुढ़फतेहगढ़ में सराफा की दुकान करते हैं। अनोज कुमार चंदौसी के सीकरी गेट और सोनू आवास विकास में परिवार के साथ रह रहे हैं। रोजाना की तरह 11 की सुबह दोनों भाई दुकान पर गए थे। साथ में सोनू की पत्नी मोनिका भी दुकान पर गई थी। उसी दिन शाम को अनोज कुमार अपनी भाभी मोनिका के साथ बाइक से चंदौसी आ रहे थे। मोनिका के हाथ में दो बैग थे। बैग में 10 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर के अलावा 50 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
असालतपुर जारई गांव के निकट वाटर पार्क के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचे का भय दिखा कर जेवर व नकदी से भरे दोनों बैग लूट लिए और भाग गए। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
मंगलवार की शाम पांच बजे करीब प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी टीम के साथ कोकावास पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बिना नंबर की प्लेटिना बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर कर घेराबंदी की। दायें पैर में गोली लगने से एक बदमाश मय बाइक के वहीं गिर गया। जबकि उसका साथी जंगल में भाग निकला।
थाना बनियाठेर और कुढ़फतेहगढ़ पुलिस बुला ली। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश चमन प्रकाश उर्फ पूरनलाल निवासी गांव गैला टांडा थाना नवाबगंज जनपद बरेली को सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने मौके से लूट की वारदात में प्रयुक्त बाइक और 312 बोर का एक तमंचा व तीन कारतूस समेत 8700 रुपये बरामद किए हैं।