{"_id":"69791d30ac9800830607582a","slug":"accused-of-removing-photo-from-stage-during-college-event-sambhal-news-c-15-mbd1002-821758-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मंच से फोटो हटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मंच से फोटो हटाने का आरोप
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा स्थित इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के मौके पर मंच से डॉ. बीआर आंबेडकर का फोटो हटाने पर अनुसूचित जाति के छात्र और लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। स्कूल स्टाफ और अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया।
सिरसखेड़ा स्थित बी एस इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह झंडा फहराया गया था। मंच पर मां सरस्वती, महात्मा गांधी, डॉ. बीआर आंबेडकर के फोटो रखे गए थे। स्टाफ गांव में प्रभात फेरी निकालने चला गया। आरोप है इसी दौरान एक छात्र ने डॉ. बीआर आंबेडकर का फोटो मंच से हटा दिया। अनुसूचित जाति के छात्रों और लोगों ने विरोध किया और हंगामा किया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। बाद में समझा-बुझाकर शांत किया गया। प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने बताया कि एक छात्र की शरारत से विरोध हो गया था। कॉलेज के प्रबंधक के भाई महावीर सिंह ने बताया कि कॉलेज को बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि कॉलेज में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान एक छात्र भारत माता का फोटो लेकर पहुंचा और मंच पर रखे फोटो के पास रखने लगा लेकिन वहां जगह नहीं मिलने पर डॉ. बीआर आंबेडकर का फोटो हटा दिया था।