{"_id":"578007264f1c1b62437f9dce","slug":"accident-sambhal-3-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी-संभल रोड पर वाहन दुर्घटना में पति व पुत्र की मौत के बाद अस्पताल पहुंची बदहवास सुशीला। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर थाना क्षेत्र में संभल-चंदौसी रोड पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम सरथल खेड़ा पेट्रोल पंप के पास आमने सामने से दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। पिता पुत्र की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ था।
थाना बनियाठेर के गांव सरथल खेड़ा निवासी दिनेश सिंह ( 40) पुत्र ओमपाल सिंह अपने सगे बड़े भाई सुरेश सिंह व पुत्र नौ वर्षीय पुत्र वंश तथा गांव के ही उमेश पुत्र राजकुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर से नरौली से दावत खाकर अपने गांव वापस लौट रहा था। रात्रि करीब साढे आठ बजे वह जब नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सरथल खेड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से संभल की ओर से आ रही बाइक से जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया तो सभी पांचो घायलों को चंदौसी के हास्पिटल भिजवाया गया। यहां चिकित्सको ने दिनेश सिंह व उसके नौ वर्षीय पुत्र वंश को परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। जबकि सुरेश सिंह व उमेश सिंह को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। जबकि दूसरे बाइक सवार राजेश (22) पुत्र चुन्नी लाल निवासी बरेली सराय (संभल) को एंबुलेंस संभल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे भी देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। राजेश चंदौसी के ही पतरौआ गांव में उसके गांव के ही चंद्रभान के पुत्र की बारात में शामिल होने जा रहा था। गांव के जिस भी व्यक्ति ने सुना भी सरकारी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा।
दुर्घटना स्थल पर पड़ी तीन बाइकें ? - प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर तीन बाइकें पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि दुर्घटना के तुरंत बाद वहां पर एक बाइक सवार पहुंचा। जिसने वहां का मंजर देखा तो वह वहां से बाइक छोड़कर भाग गया। समाचार लिखे जाने तक तीसरे बाइक सवार के कोई जानकारी नहीं हो सकी।