{"_id":"68716ae5eebbb6924c0f128b","slug":"about-650-street-lights-of-four-km-route-were-switched-off-memorandum-submitted-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121419-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार किमी मार्ग की करीब 650 स्ट्रीट लाइटें बंद, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार किमी मार्ग की करीब 650 स्ट्रीट लाइटें बंद, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई रोड के सिम्स कॉलेज से पथरा तिराहे तक करीब चार किलोमीटर मार्ग के दोनों साइडों में लगी लगभग 650 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इनमें ज्यादातर स्ट्रीट लाइटों के खंभे टूट कर सड़क पर गिरे पड़े हैं। इसके चलते बाईपास मार्ग पर पूरी तरह से अंधेरा छाया रहता है। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को ईओ को ज्ञापन सौंपकर बंद पड़ी लाइटों को सुचारु कराने की मांग की।
ईओ धर्मराज राम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि बाईपास मार्ग पर 2022 में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सिम्स कॉलेज से चंदौसी ग्रीन और विश्वकर्मा धर्मकांटा तिराहा से पथरा तिराहे तक करीब चार किलोमीटर मार्ग पर दोनों साइड में करीब 650 स्ट्रीट लाइट लगवाई थीं। इन पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मौजूदा समय में अधिकांश लाइटें खराब पड़ी हैं तो ज्यादातर लाइटों के खंभे जर्जर हैं जबकि इस मार्ग पर सबसे ज्यादा आवागमन रहता है। हाईवे पर अंधेरे के चलते कई सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि पवित्र सावन माह में शिवभक्त इसी मुख्य हाईवे से गुजरकर अपने- अपने गांव व शहरों तक जा रहे हैं। यहां अंधेरा पसरा होने की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने स्ट्रीट लाइटें लगवाने के बाद उन्हें पालिका प्रशासन को हैंडओवर कर दिया था इसलिए पालिका को ये लाइटें जल्द ही सुचारु करा देनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी, शुभम अग्रवाल, ब्रजेश वार्ष्णेय, मुजीव, सीपी सिंह, अमन कोरी, तरुण नीरज आदि शामिल रहे।