{"_id":"633354e11382420100667b35","slug":"abduction-accused-will-undergo-narco-test-team-leaves-for-gujarat-chandausi-news-mbd442581881","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के आरोपी का होगा नार्को टेस्ट, टीम गुजरात रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के आरोपी का होगा नार्को टेस्ट, टीम गुजरात रवाना
सार
जिला न्यायालय के आदेश पर गुन्नौर पुलिस किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को नार्को टेस्ट के लिए गुजरात लेकर गई है।करीब दो वर्ष पहले किशोरी के अपहरण के मामले में युवक आरोपी है।न्यायालय ने प्रकरण का संज्ञान देते हुए पुलिस को आरोपी युवक का नार्को टेस्ट कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला न्यायालय के आदेश पर गुन्नौर पुलिस किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को नार्को टेस्ट के लिए गुजरात लेकर गई है। करीब दो वर्ष पहले किशोरी के अपहरण के मामले में युवक आरोपी है। उसने न्यायालय में स्वयं को बेकसूर बताते हुए नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी।
रजपुरा थाना इलाके के गांव मैहुआ निवासी किशोरी दो वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने गुन्नौर कोतवाली इलाके के गांव इटऊआ निवासी अजय व उसके पिता भारत सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी रही। करीब दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस किशोरी को तलाश नहीं कर सकी। हालांकि पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ गई थी।
अब मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में आरोपी युवक ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए नार्को टेस्ट कराने के लिए न्यायालय में गुहार लगाई थी। न्यायालय ने प्रकरण का संज्ञान देते हुए पुलिस को आरोपी युवक का नार्को टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। गुन्नौर पुलिस आरोपी युवक अजय को नार्को टेस्ट के लिए गुजरात लेकर गई है।
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर नार्को टेस्ट के लिए भेजा गया है। गुजरात के गांधी नगर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उसका नार्को होगा।
आलोक सिद्दू, सीओ, गुन्नौर