फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ab rejin item se dragan ko maat de rhi sambhal ki handicraft industry

अब रेजिन आइटम से ड्रैगन को मात दे रही संभल की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री

Tue, 10 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 10 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अब लकड़ी के साथ रेजिन कंपोनेंट के जरिए शोपीस और अन्य उपयोगी सामान बनाया जा रहा है। इसकी खूबसूरती ऐसी है कि खरीदने वाला खिंचा चला आता है। यही वजह कि चीन से लेकर ईरान तक रेजिन से तैयार आइटम की डिमांड है। 300 करोड़ की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में करीब 100 करोड़ की हिस्सेदारी रेजिन से तैयार आइटम की है। रेजिन आइटम से निर्यातक विदेशी बाजार में चीन को चुनौती दे रहे हैं। 
विज्ञापन


संभल जिले में लकड़ी के बेस पर पेट्रो केमिकल कंपोनेेंट रेजिन के इस्तेमाल से नए डिजाइन की आइटमों की मांग कई देशों से आ रही है। हड्डी सींग के कच्चे माल की उपलब्धता में आ रहे संकट के चलते रेजिन से नए हैंडीक्राफ्ट आइटम तैयार किए जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मांग सर्विस ट्रे और बॉक्स ही हैं। क्योंकि लागत में यह सस्ते हैं और खरीदारों को काफी पसंद आ रहे हैं। संभल सरायतरीन की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री 300 करोड़ रुपये की है। धीरे-धीरे करके इस इंडस्ट्री में एक तिहाई हिस्सा अब रेजिन के इस्तेमाल से तैयार आइटमों के निर्यात का हो गया है। बड़ी बात यह है कि चीन जैसे देशों में भी भारत में तैयार रेजिन मैटेरियल की सर्विस ट्रे, बाक्स व अन्य आइटमों को पसंद किया जा रहा है क्योंकि लुक और डिजाइन दोनों में आकर्षक होने के साथ कीमत में भी यह किफायती है। 
विज्ञापन


हस्तकला को प्रमुखता देने वाले करते हैं पसंद
संभल। सरायतरीन के निर्यातक शारिक व सुहेल परवेज ने बताया कि केवल यूरोप और अमेरिका ही नहीं बल्कि चीन में भी रेजिन मैटेरियल से तैयार भारतीय आइटम पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि भारत में रेजिन के आइटम भी हाथों से तैयार किए जाते हैं जबकि चीन में पूरी इंडस्ट्री का मशीनीकरण हो चुका है। हैंडीक्राफ्ट के नाम पर बेचे जा रहे चीन में बने कई आइटम मशीनों से तैयार हो रहे हैं। ऐसे में वे लोग भारतीय आइटम को पसंद कर रहे हैं जो हस्तकला को महत्व देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन ज्वेलरी और गिफ्ट आइटम पर विदेशी मोहित
संभल। निर्यातक बताते हैं फैशन वर्ल्ड के लिए तैयार आर्टिफिशियल ज्वेलरी में इसका इस्तेमाल बहुत कम हुआ था लेकिन धीरे-धीरे जब हड्डी सींग के माल की कमी होने लगी तो रेजिन का इस्तेमाल बढ़ने लगा। अब पूरी इंडस्ट्री में एक बड़ा हिस्सा रेजिन से तैयार आइटम के नाम है। आमतौर पर रेजिन मैटेरियल से तैयार ट्रे और बॉक्स आदि को विदेशों में गिफ्ट आइटम के तौर पर खरीदा जाता है। सामान्य वर्ग के लोग विदेशों में इन आइटमों को खरीद के लिए इन्हें अपनी रेंज में मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed