{"_id":"5a0b52284f1c1b9e678bb94a","slug":"aadhyash-pad-ke-liye-72-sadasya-pad-ke-829-pratashyion-ko-chunav-chinh-aawavntit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के 72, सदस्य पद के 829 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के 72, सदस्य पद के 829 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में नामांकन स्थल पर सदस्य पद के लिए चुनाव चिह्न लेने को लाइन में खड़े प्रत्याशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय निर्वाचन-2017 की नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। मान्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के पार्टियों के चुनाव चिह्न दिए गए हैं, शेष निर्दलीय प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए चिह्न आवंटित किए गए हैं। जिलेभर में अध्यक्ष पद के 72 तो वार्ड सदस्य पद के 829 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिन्हें चिह्न दिए गए हैं। सुबह से की नामांकन स्थलों पर चुनाव चिह्न लेने वालों की भीड़ लग गई। जिले तीन नगर पालिका परिषद हैं, शेष पांच नगर पंचायतें हैं। सभी में वार्डो की संख्या 151 है।
अध्यक्ष पद के लिए चंदौसी में भाजपा की इंदूरानी को कमल का फूल, बसपा के रामरूप सिंह को हाथी, सपा के रेवाराम को साइकिल, कांग्रेस के बलवीर सिंह को हाथ का पंजा, निर्दल मीना को स्कूटर चिह्न दिया गया है। यहां से सभी 25 वार्डो में सदस्य पद के कुल 133 प्रत्याशी हैं। बहजोई नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुनेंद्र सिंह को हाथ का पंजा, बसपा के रमेशचंद्र उर्फ बादशाह को हाथी, भाजपा के राजेश शंकर राजू को कमल का फूल, सपा के राहुल को साइकिल, निर्दल अतुल कुमार को केले का पेड़, गोपाल बाबू को फूल और घास, नईमुद्दीन को रेल इंजन, बसंत कुमार को गदा, मुकेश कुमार को लड़का-लड़की, सर्वेश देवी को जीप निशान मिला है।
नरौली में बसपा के आबिद को हाथी, भाजपा के नक्षत्रपाल सिंह को कमल का फूल, सपा की शाइस्ता परवीन को साइकिल, निर्दलीय फिरोज खां को सितारा, रईस अहमद को वायुयान, कुंवर राघवेंद्र सिंह को जीप, वीरेंद्र को स्कूटर चुनाव चिह्न मिला है। उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नगर पंचायत गुन्नौर में सपा की जीनत कौसर को साइकिल, भाजपा की मेघा अग्रवाल को कमल की फूल, कांग्रेस की शहनाज बेगम को हाथ का पंजा, बसपा की शहला तबसुम को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है।