फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man who came to CHC for treatment fell down and died

Sambhal News: सीएचसी में उपचार को पहुंचा युवक गिरा, मौत

Thu, 24 Apr 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to CHC for treatment fell down and died
सरायतरीन (संभल)। पवांसा सीएचसी में बुधवार की सुबह 11 बजे बुखार की दवा लेने पहुंचे चिरौली भगवंतपुर निवासी सुभाष शर्मा (35) अस्पताल में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने उपचार में देरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी मोहित ने बताया कि उसके बड़े भाई शुभाष शर्मा को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार की सुबह वह उन्हें पवांसा सीएचसी लेकर गया था। जहां पर काफी देर बाद पर्ची बनी। जिसके बाद ओपीडी पहुंचे तो वहां पर भी लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान भाई की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई का शव ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस का करीब एक घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन कोई एंबुलेंस नहीं आई। मजबूर होकर गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाकर भाई का शव घर लेकर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed