फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man got burnt after coming in contact with a high tension line

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
A young man got burnt after coming in contact with a high tension line
बहजोई। पूजा के लिए वट वृक्ष के पत्ते तोड़ने गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी युवक विनोद कुमार झुलस गया। झुलसे हुए युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार मोहल्ला काली मंदिर रोड स्थित श्री शनि देव नवग्रह मंदिर के निकट पूजा के लिए वट वृक्ष के पत्ते तोड़ने गया था। तभी अचानक वह निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलस गया। मंदिर की देख रेख कर रहे अनिल कुमार का कहना है कि पेड़ के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण कई बार हादसा होने से बचा है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत कर हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article