फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman guarding her crop was attacked by a jackal.

Sambhal News: फसल की रखवाली कर रही महिला पर गीदड़ ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A woman guarding her crop was attacked by a jackal.
गवां। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव हैमदपुर निवासी महिला श्यामा देवी बुधवार की शाम छुट्टा पशुओं से गेंहू की रखवाली करने खेत पर गई थी। शाम करीब पांच बजे ईंख के खेत से निकले गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया। अक्रामक हुए गीदड़ ने उनके चेहरे को नोच डाला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर किसी तरह महिला को गीदड़ से बचाया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर खेतों रखवाली करने जाने वालों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि दिन रात छुट्टा पशुओं से गन्ना और गेहूं की फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। ऐसे में गीदड़ को हमलावर होता देख रात के समय खेतों की रखवाली करने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि गीदड़ ने महिला के चेहरे पर हमला किया है। ऐसे में उनको एंटीरैबीज का टीका लगाने के साथ ही जख्म पर एंटीरैबीज सीरम लगाना जरूरी होता है। सीएचसी में सीरम उपलब्ध न होने पर महिला को बड़े सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed