फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A report has been filed against eight people for kidnapping a teenager.

Sambhal News: किशोरी को ले जाने में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against eight people for kidnapping a teenager.
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाई सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि एक युवक अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ मिलकर 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम जब मजदूरी करके वापस घर पहुंचे, तो बेटी नहीं थी। आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन बेटी का कोई पता नहीं लगा। मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिलने के बाद युवक के घर जाकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक के परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनीष, रितिक, मोनिका, शिवअवतार, बृजपाल, अरविंद, सीमा और मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed