{"_id":"58dffc444f1c1b3f0663e306","slug":"a-man-killed-to-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की दादी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की दादी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर थाने की नरौली चौकी क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा में शनिवार दोपहर तकरीबन एक बजे दामाद ने ददिया सास की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से भाग गया।
आरोपी की पत्नी मारपीट से क्षुब्ध होकर पिछले डेढ़ माह से मायके में रह रही थी। आरोपी पत्नी को बुलाने आया था, भेजने से मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नरौली के मोहल्ला साहूकारा निवासी नौशाद पुत्र बुंदू ने अपनी बेटी की शादी संभल के थाना हयातनगर के सरायतरीन निवासी सलीम के साथ की थी। आरोप है कि, शादी के कुछ समय बाद ही सलीम पत्नी रुखसार को परेशान करने लगा। रुखसार का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले सलीम ने बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बीच कई बार सलीम ने उसके परिजनों और उसे धमकाया।
विज्ञापन
शनिवार को सलीम अपने भाई फईम और नदीम के साथ नरौली आया। जबरन मारपीट कर ले जाने लगा, तमंचा भी कनपटी पर रखा और जान से मारने की धमकी दी। यह देखकर रुखसार की साठ वर्षीय दादी अनीसा बचाने के लिए दौड़ी। दामाद को पकड़ लिया, जिससे आक्रोशित दामाद ने अनीसा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देकर सलीम, नदीम और फईम मौके से भाग गए। पुलिस ने रुखसार के पिता नौशाद पुत्र बुंदु की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।