फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A grand procession of Lord Shiva was taken out in Narauli

Sambhal News: नरौली में निकाली गई भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Lord Shiva was taken out in Narauli
चंदौसी। नगर पंचायत नरौली में सावन माह की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान शिव की झांकी के अलावा सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये शामिल हुए। शोभायात्रा जिस- जिस मार्ग से गुजरी, वहां- वहां लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में रथ पर सवार महादेव, ज्योतिलिंग, श्रीराम दरबार के अलावा अन्य झांकियां शामिल रहीं। झांकियों के पीछे सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये शामिल हुए। वहीं, डीजे की धुन पर बज रहे भजनों पर युवा नृत्य कर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बच्चों ने जमकर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा बेहटा साहू तिराहा, मकुपुरा, धीमर वाली पुलिया, जामा मस्जिद, सब्जी मंडी से मोहल्ला बजरिया होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर राजेश गुप्ता, नितिन शर्मा, दीपक कश्यप, कमल सैनी, चमन सैनी, प्रमोद कुमार, हर्षित भारद्वाज, अमन श्रीवास्तव, अमित कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed