फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A bike rider going to his maternal grandmother's house died after being hit by an unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ननिहाल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A bike rider going to his maternal grandmother's house died after being hit by an unknown vehicle
जुनावई। ननिहाल जा रहे युवक की बाइक को मेरठ-बदायूं हाईवे पर जेकेईटी स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया। हादसे में अनिल कुमार (23) निवासी गांव भोजीपुरा थाना जरीफनगर की मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना जरीफनगर के गांव भोजीपुरा निवासी अनिल कुमार पुत्र सुरेश सोमवार को नाधा की साप्ताहिक बाजार में भैंस बेचकर अपने पिता की ननिहाल गांव लतीफपुर धीर थाना जुनावई में घलेंद्र सिंह के यहां गया था। यहां से वह अपनी ननिहाल गांव शाहपुर थाना गुन्नौर को बाइक से जा रहा था। शाम करीब सवा चार बजे जैसे ही वह मेरठ- बदायूं हाईवे पर जेकेईटी स्कूल के पास पहुंचा, तो तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक में टक्कर मारकर चला गया।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। गांव लतीफपुर धीर निवासी घलेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भतीजे अखिलेश की शादी होने के बाद उसकी पत्नी को बुलाने के लिए लड़की पक्ष के लोग आ रहे थे। इसी को लेकर सभी रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनिल भी आया था। अनिल अपने पीछे पत्नी मुन्नी व बेटे अंशु व वंशु को अकेला छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed