{"_id":"6508b63ff895d1a14708dc78","slug":"a-beautiful-tableau-of-the-form-of-mahakal-sambhal-news-c-204-1-chn1001-2424-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उज्जैन महाकाल के स्वरूप की बनाई गई मनमोहक झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उज्जैन महाकाल के स्वरूप की बनाई गई मनमोहक झांकी
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर गणेश मंदिर के सामने महाकाल की झांकी बनाई गई है। इस झांकी का उद्घाटन एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने किया। इसके बाद झांकी को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
इस बार गणेश मंदिर के सामने विनायक बिहार में महाकाल की झांकी स्थापित की गई। जिसमें उज्जैन के महाकाल के मंदिर की झलक दिखाई दे रही है। उज्जैन में काल भैरव का भी मंदिर है। जिसको भी झांकी के माध्यम से दिखाया गया है। प्लाई और लकड़ी से बने मंदिर महाकाल का मंदिर जैसा ही दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक बड़े शिवलिंग व जलहैरी को भी स्थापित किया गया है। बल्लियों व टीन से बने लगभग 20 फीट ऊंची चढ़ाई पर चढ़कर शिवलिंग की स्थापना की गई है। जिसका शुभारंभ गणेश मंदिर के पुजारी ने एसपी कुलदीप सिंह गुनावत से पूजा कराकर किया।
यह झांकी मेले के अंतिम दिन तक दर्शनार्थियों के लिए खुली रहेगी। इस मोके पर मेला सचिव हरिगोपाल वाष्र्णेय, मेला इंचार्ज रविंद्र कुमार रूपी, ललित किशोर, डॉ. राजीव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, विनय सराफ, प्रजीत लालू, सतेंद्र मामा, फईमुद्दीन, राजीव कृष्णा, पुनीत कुमार वाष्र्णेय उर्फ पूसी बाबा, शुभम अग्रवाल आदि रहे।