{"_id":"6aac440062e62d2b5104b2df","slug":"power-crisis-deepens-in-villages-situation-tougher-at-night-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132820-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गांवों में बिजली संकट गहराया, रात में मुश्किल ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गांवों में बिजली संकट गहराया, रात में मुश्किल ज्यादा
Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
धनारी। खलीलपुर, कल्हा, कृतिया, पीपलवाड़ा व धनारी नई बस्ती समेत क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की गंभीर समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। इन गांवों को धनारी नई बस्ती स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से बिजली मिलती है। ग्रामीणों को 24 घंटे में मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
खलीलपुर निवासी विनीत राघव ने बताया कि रात के समय मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिलती है। दिन में भी लगातार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत शाम के समय होती है।
बिजली करीब छह से सात बजे के बीच चली जाती है। यह कई बार रात ग्यारह बजे तक बहाल नहीं हो पाती। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, घरेलू काम और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होते हैं। दिन में लो वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर भी ठीक से नहीं चल पाते। उपभोक्ता अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेई जयवीर सिंह ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या पूरे प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने से कोई स्पष्ट शेड्यूल नहीं आया है। आपातकाल कटौती का कोई निर्धारित शेड्यूल नहीं होता है। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है।
बोले ग्रामीण
अघोषित बिजली कटौती से पूरा गांव परेशान है। लगातार बिजली चलने पर ट्रांसफार्मर गर्म होने से कोई न कोई फॉल्ट हो जाता है और लाइनमैन लाइन काट देते हैं। - नितिन, खलीलपुर
पिछले दो हफ्तों से बिजली का रात का शेड्यूल खराब है। जिम्मेदार विभाग चैन की नींद सो रहा है और जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शिवकुमार, कृतिया
शाम होते ही लाइट चली जाती है और 11 बजे आती है। जिस समय बिजली की ज्यादा जरूरत होती है उसी समय बिजली नहीं आती। जिम्मेदार अधिकारी जनता की परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
प्रेम सिंह, पीपलवाड़ा
चौबीस घंटे में मात्र 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। जिससे बिजली उपकरण ठीक से चल नहीं पाते।
अफजल सैफी, धनारी नई बस्ती
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो
शाम ढलते ही बिजली कटौती से लोग परेशान, निजात दिलाने की मांग
संभल। आदमपुर सहरा उर्फ सैंडा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण रात में बार-बार बिजली कटौती से परेशान हैं। शाम ढलते अंधेरा हो जाता है। रात में 33 केवी की सप्लाई चार-पांच बार फेल होती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी होती है। इससे ग्रामीणों के जरूरी काम और किसानों की खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जमुना सिंह, उदयवीर सिंह और राजाराम सिंह ने बताया कि शिकायत करने पर विभाग रोस्टरिंग का हवाला देता है। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि रात्रि में बिजली आपूर्ति सुचारु न हुई तो वे विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। जेई अतुल कुमार ने खराब मौसम को रोस्टरिंग का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मौसम सही होते ही समस्या दूर हो जाएगी। संवाद