फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   677 candidates appeared in high school and intermediate compartment examination

Sambhal News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए 677 परीक्षार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
677 candidates appeared in high school and intermediate compartment examination
बहजोई। नगर के हीरा देवी तोता राम कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षा हुई। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि शनिवार को परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 713 परीक्षार्थियों में से 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, कुल 677 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल रहे।उन्होंने बताया कि सुबह को प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 503 परीक्षार्थियों में से 24 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कुल 479 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की। वहीं, दोपहर को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 210 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल 198 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। डीआईओएस ने बताया कि दोनों ही पालियों की परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर चेकिंग की गई। दोनों ही पालियों की परीक्षा निष्पक्ष रूप से पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed