फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   36 candidate in field

दो ने वापस लिया नामांकन पत्र अब मैदान में बचे 36 प्रत्याशी

Thu, 02 Feb 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 02 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
36 candidate in field
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पर्चे वापस लिए। अब जिले की चारों विधानसभाओं से कुल 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव-चिन्ह वितरित किए गए। 
विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नाम वापसी के दिन 111-विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर से निर्दलीय प्रत्याशी लखवेंद्र सिंह उर्फ अखिलेश यादव ने तथा 33-विधानसभा क्षेत्र संभल से निर्दलीय प्रत्याशी सुृहेल इकबाल ने अपना नामांकन पर्चा वापस लिया। अब विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर व संभल में 09-09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


  31-विधानसभा क्षेत्र चंदौसी के निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कुल 07 वैध प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी की गुलाब देवी को कमल, राष्ट्रीय लोकदल के रविंद्र कुमार को हैंडपंप, इंडियन नेशनल कांग्रेस की विमलेश कुमारी को हाथ, बहुजन समाज पार्टी की विरमावती को हाथी व महान दल की ज्योत्सना को ऑटो रिक्शा तथा निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्म देव को कोट तथा रामपाल सिंह को अलमारी चुनाव-चिन्ह दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


111-विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर के निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि कुल 10 प्रत्याशियों में से 01 निर्दलीय प्रत्याशी लखवेंद्र सिंह उर्फ अखिलेश यादव ने नामांकन पर्चा वापस लिया। 
 शेष 09 प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी के अजीत कुमार उर्फ राजू यादव को कमल, बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद इसलाम खां को हाथी, समाजवादी पार्टी के रामखिलाड़ी यादव को साईकिल, भारतीय सुभाष सेना के कुंवरपाल को वैक्यूम क्लीनर, संयुक्त समाजवादी दल के बहादुर सिंह यादव को चप्पलें, ऑल इंडिया फारबर्ड ब्लाक के हरीसिंह को शेर तथा निर्दलीय  प्रत्याशी अजीत को फूलगोभी, अतुल  कुमार को टेलीविजन तथा सुरेश चंद्र को ऑटो रिक्शा चुनाव-चिन्ह दिया गया है।

 33-विधानसभा क्षेत्र संभल के निर्वाचन अधिकारी राशिद अली ने बताया कि कुल 10 प्रत्याशियों में से 01 निर्दलीय प्रत्याशी सुहेल इकबाल ने नामांकन पर्चा वापस लिया। शेष 09 प्रत्याशी में से भारतीय जनता पार्टी के डा. अरविंद को कमल, समाजवादी पार्टी के इकबाल महमूद को साईकिल, राष्ट्रीय लोकदल के कैसर अब्बास को हैंडपंप, बहुजन समाज पार्टी के रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को हाथी, एआईएमआईएम के जियाउर्रहमान को पतंग व जनशक्ति दल के नेमसिंह जाटव एडवोकेट को बाल्टी तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में अजय कुमार को कैरमबोर्ड, फरहाद को रोड रोलर व संतोष कुमारी को आरी चुनाव-चिन्ह दिया गया है। 


32-विधानसभा क्षेत्र असमोली के निर्वाचन अधिकारी प्रभुदयाल ने बताया कि कुल वैध 11 प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के अकीलुर्रहमान खां को हाथी, राष्ट्रीय लोकदल के धीरेंद्र यादव को हैंडपंप, भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह को कमल, समाजवादी पार्टी की पिंकी यादव को साईकिल, किसान शक्ति जनतांत्रिक पार्टी के अशरफ को पानी गरम करने की रॉड व सर्व सम्भाव पार्टी के रामसरन को टायर तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में अजय कुमार को कोट, जाकिर खान को अलमारी, जाकिर हुसैन को एअर कंडीशनर, पप्पू को ऑटो रिक्शा व महाराम सिंह को गुब्बारा चुनाव-चिन्ह दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed