फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   2876 patients were examined at health fairs, one malaria patient was found.

Sambhal News: स्वास्थ्य मेलों में 2876 मरीजों का परीक्षण, एक मलेरिया पीड़ित मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
2876 patients were examined at health fairs, one malaria patient was found.
संभल। जनपद संभल के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2876 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ। जांच में एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 36 चिकित्सकों एवं 120 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1342 पुरुषों, 1070 महिलाओं और 464 बच्चों का निशुल्क उपचार किया। बुखार के 202, चर्म रोग के 469, दमा के 279, मधुमेह रोग के 87, नेत्र रोग के 22, उच्च रक्तचाप के 74 मरीज रहे। बुखार को लेकर 37 मरीजों की मलेरिया तथा 20 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। इसमें एक मरीज की मलेरिया रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 135 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 159 आभा आईडी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व सामग्री के लिए अलग से काउंटर रहे। डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 221 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श दिया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed