फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सीडीओ की समीक्षा बैठक में मनरेगा के 4341 कार्य अधूरे मिले

सीडीओ की समीक्षा बैठक में मनरेगा के 4341 कार्य अधूरे मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ की समीक्षा बैठक में मनरेगा के 4341 कार्य अधूरे मिले
बहजोई। सीडीओ की समीक्षा बैठक में मनरेगा के तहत कराए जा रहे 4341 कार्य अपूर्ण मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ दफ्तर में जिले भर के खंड विकास अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे से अधिक चली मुख्य विकास अधिकारी उमेेश कुमार त्यागी की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के जिले भर के विकास खंडों में कराए गए मनरेगा के 4341 कार्य अपूर्ण मिले।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि समीक्षा बैठक में सामने आया कि विकासखंड असमोली में 451 कार्य, बहजोई में 472, बनियाखेड़ा में 491, गुन्नौर में 593, जुनावई में 427, पवांसा में 559, रजपुरा में 503 व विकासखंड संभल में 579 कार्य अधूरे मिले। सीडीओ ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को 30 मई 2019 तक स्थल पर पहुंचकर मनरेगा के सभी अपूर्ण कार्य पूर्ण कराए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 आवास भी अधूरे पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि विकासखंड गुन्नौर में 26 आवास, बहजोई में चार, रजपुरा में चार, जुनावई में तीन व विकासखंड पवांसा में एक प्रधानमंत्री आवास अधूरा मिला। सभी आवासों को 15 मई तक पूर्ण कराए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वृक्षारोपण कार्य के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर स्थल का चयन कर पूरी सूची सीडीओ दफ्तर में उपलब्ध कराएं।

साथ ही बीडीओ तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दो दिन में गोआश्रय स्थलों पर पहुंचकर पशुओं के स्वास्थ्य, रखरखाव व पीने के पानी की व्यवस्था को भी गंभीरता से चेक करें। बैठक में पीडी डीआरडीए रमेश चंद्र समेत जिले भर के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed