फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   2.70 lakh robbery by taking couple to gun point

दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर 2.70 लाख की डकैती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
2.70 lakh robbery by taking couple to gun point
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली में दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने ग्रामीण के घर डकैती डाली। बदमाश 20,000 रुपये, सोने-चांदी के जेवर सहित लाइसेंसी बंदूक के कारतूस समेत 2.70 लाख का माल ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने डकैती को चोरी में दर्ज किया है। पुलिस का तर्क है कि तहरीर चोरी की दी गई थी।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली निवासी मुखराम त्यागी बुधवार की रात अपनी पत्नी के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। उनका बेटा मुरादाबाद में रहता है। रात में करीब 12 बजे घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने कमरे में सो रहे मुखराम और उनकी पत्नी विमला देवी को जगाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित मुखराम त्यागी के अनुसार सात बदमाश करीब एक घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे। बदमाश कमरे से बीस हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और लाइसेंसी बंदूक के 20 कारतूस लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पड़ोसी को जगाया और डायल 112 पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से घटना की जानकारी की और जांच पड़ताल की। डकैती की इस घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष ने भी दीवार फांदकर घर में घुसने की जानकारी दी थी। इसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed