फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   180 people cheated of Rs 10.46 lakh by depositing money in mobile money app

Sambhal News: मोबाइल मनी एप में पैसे जमा कराकर 180 लोगों से 10.46 लाख की ठगी

Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
180 people cheated of Rs 10.46 lakh by depositing money in mobile money app
गुन्नौर (संभल)। क्षेत्र के युवकों को मल्टी रिचार्ज फ्लैक्सी के डिस्ट्रीब्यूटर्स बनाने के बहाने 10.46 लाख रुपये जमाकर ठगी की गई है। पीड़ितों की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश गुन्नौर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

बबराला निवासी संदीप कुमार व उसके तीन अन्य साथियों ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 21 नवंबर 2023 को मथुरा जिले का एक युवक उसके पास आया। जिसने मल्टी रिचार्ज फ्लैक्सी मोबाइल एप के बारे में बताया। एप के माध्यम से बताया कि वह इससे मुनाफा कमा सकते हैं। पैसे का लेनदेन कर सकते हैं। साथ ही बताया कि पांच हजार रुपये जमा करके डिस्ट्रीब्यूटर बन सकते हैं। इसके बाद रिटेलर को जोड़कर सकते हैं। जिस पर विश्वास कर पीड़ित, उसके साथी अरूण राघव, मोहम्मद सरताज, भूपेंद्र ने पांच - पांच हजार रुपये जमा कर दिया। अपने साथ ही अन्य चार डिस्ट्रीब्यूटर और बनवा दिया। जिसके बाद सभी ने करीब 180 लोगों अपने नीचे जोड़कर करीब 1046993 रुपये एप में जमा करा लिए। इसके बाद 14 जनवरी को एप पूरी तरीके से बंद हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपी से फोन पर संपर्क किया, तो वह एक दो दिन में एप शुरू होने की बात कहकर बरगलाता रहा। इसके बाद आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। पीड़ित युवक आरोपी के घर पहुंचे और एप में जमा कराए पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे वापस करने से मना कर दिया। धमकी दी कि अगर युवकों ने कोई कार्रवाई की, तो वह जान से मार देगा। शिकायती पत्र में बताया कि उनके पास आरोपी द्वारा की गई ठगी के पूरे साक्ष्य हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराके कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने गुन्नौर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

घास मंडी की सड़क

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed