फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गुन्नौर के करियाखेड़ा में पोल से उतरा करंट, पांच पशुओं की मौत

गुन्नौर के करियाखेड़ा में पोल से उतरा करंट, पांच पशुओं की मौत

Fri, 27 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर के करियाखेड़ा में पोल से उतरा करंट, पांच पशुओं की मौत
धनारी/बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बघुर्रा करियाखेड़ा में बारिश के बाद भरे पानी के बाद एक पोल में अचानक करंट दौड़ गया। इससे पोल के पास बंधे पांच पशु करंट की चपेट में आकर मर गए।
विज्ञापन

करियाखेड़ा गांव के स्वामी पुत्र मोहकम सिंह के घेर के निकट एक पोल लगा है। गुरुवार को हो रही तेज बारिश के बाद घेर के निकट जलभराव हो गया। इससे करंट अचानक पोल में होते उसी जमीन पर प्रवाहित हो गया। जहां बंधे पांच पशु करंट की चपेट में आ गए जिससे पांचों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। पशुओं की मौत से परिवार की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पतरिया चौकी से पुलिस गांव पहुंची और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। पोल में प्रतिरोधक ठीक न होने व विद्युत विभाग के कर्मियों के गांव नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed